जयपुर के पास मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, 2 की मौत, 12 झुलसे

by Manu
बस

जयपुर, 28 अक्टूबर 2025: राजस्थान के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव में यूपी से ईंट भट्ठे पर काम करने आए मजदूरों से भरी बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से बस में बिजली दौड़ने लगी स्पार्किंग हुई और आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई है। करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए।

सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाने की पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को फौरन शाहपुरा के उपजिला अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को जयपुर के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी देखे: कोट्टायम में बेकाबू होकर पलटी पर्यटक बस, 1 की मौत, 49 यात्री घायल, 18 की हालत गंभीर

You may also like