चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2025: पंजाब सरकार ने अपने सीनियर सिटीजन्स के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। वर्तमान वित्तीय साल में बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत अब तक 2400.70 करोड़ रुपये की रकम सीधे लाभार्थियों के खातों में डाल दी गई है।
सोशल सिक्योरिटी, वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस स्कीम के जरिए 23 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को हर महीने पेंशन समय पर मिल रही है। सरकार ने इस साल के लिए योजना पर कुल 4100 करोड़ रुपये का बजट रखा है, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वंचित न रहे।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “हमारी सरकार हर बुजुर्ग की गरिमा, सुरक्षा और आराम को सबसे ऊपर रखती है। यह सिर्फ पैसे की बात नहीं, बल्कि उनके सम्मानजनक जीवन का वादा है।”
ये भी देखे: विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई: मंत्री डॉ. बलजीत कौर