यूक्रेन के ओवरुच रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, तीन की मौत, 12 घायल

by Manu
रूस का बैलिस्टिक मिसाइल हमला - डोनेत्स्क में 11 मौतें और 30 घायल

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2025: यूक्रेन के ओवरुच रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुए धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। विस्फोट में एक महिला सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टेशन के चेकिंग एरिया में एक युवक ने डिवाइस के जरिए विस्फोट अंजाम दिया।

मृतकों में महिला सेक्योरिटी पर्सन और दो आम नागरिक शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि इस्तेमाल किया गया डिवाइस एक हैंड ग्रेनेड था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवक 23 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक है, जो खार्कीव का रहने वाला है। उसके रूस से किसी भी संभावित संबंध की पड़ताल की जा रही है।

ये भी देखे: यूक्रेन संग जंग पर आया रूस का बड़ा बयान- पश्चिमी देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने में असमर्थ

You may also like