यमुनानगर, 24 अक्टूबर 2025: उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध और विशाल मेले कपालमोचन का आज डीसी पार्थ गुप्ता ने पूजा-अर्चना के साथ विधिवत उद्घाटन किया है। 1 से 5 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। डीसी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र को चार जोनों में बांटा गया है। जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का भी विशेष इंतजाम किया गया है।
पंजाब में हाल की त्रासदी का असर इस मेले पर नहीं पड़ेगा। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा, “पंजाब के भक्त हर साल बड़ी संख्या में आते हैं, और इस बार भी वही जोश देखने को मिलेगा।” मेला क्षेत्र में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां एक महीने से चल रही हैं।
कपालमोचन मेले का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है, जहां पांडवों और कौरवों की कथाएं प्रतीक हैं। गुरु गोविंद सिंह जी का भी इससे गहरा नाता रहा है।
ये भी देखे: यमुनानगर में चोरों ने गुरुद्वारे के 3 गुल्लकों से 8 लाख का कैश की चोरी, CCTV में कैद