बिहार रणजी टीम में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया, टीम घोषित

by Manu
वैभव सूर्यवंशी

पटना, 13 अक्तूबर 2025: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र के पहले दो मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है। सकीबुल गनी को कप्तान की कमान सौंपी गई है। बिहार की टीम 15 अक्टूबर से मोइन-उल-हक स्टेडियम में प्लेट ग्रुप के पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश से भिड़ेगी।

पिछले सत्र में एक भी जीत न हासिल कर पाने के कारण बिहार को प्लेट लीग में पहुंचना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने 2023-24 सत्र में महज 12 साल की उम्र में रणजी में डेब्यू किया था। IPL अनुबंध हासिल कर सबसे कम उम्र (13 साल) के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने U-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया।

रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम

सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।

ये भी देखे: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जाएंगे इंग्लैंड, BCCI ने किया टीम का ऐलान

You may also like