सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप, मेरी हर कदम पर हो रही है निगरानी, कार से कोई कर रहा पीछा

by Manu
सोनम वांगचुक पत्नी

नई दिल्ली, 04 अक्तूबर 2025: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि दिल्ली में उनके हर कदम पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाती हैं, एक कार उनका पीछा करती रहती है। इतना ही नहीं, उनके साथ काम करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

गीतांजलि ने बताया कि एक शीर्ष संस्था के सदस्य को DSP का फोन आया, जिसमें कहा गया कि सोनम वांगचुक से मिलने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। लेकिन जब उन्होंने इसकी लिखित जानकारी मांगी, तो इंकार कर दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे या सोनम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी तरह का खतरा नहीं हैं।

गीतांजलि ने अपील की कि ये मामला राजनीतिक रंग न ले, क्योंकि सोनम ने अपना पूरा जीवन विज्ञान, शिक्षा, पर्यावरण और युवाओं के उत्थान जैसे नेक उद्देश्यों के लिए समर्पित कर दिया है।

ये भी देखे: Ladakh Violence: सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, NSA गिरफ्तारी को चुनौती

You may also like