हिसार, 04 अक्तूबर 2025: शहर की सब्जी मंडी पुल के पास किराना दुकान पर काम करने वाले 20 साल के युवक रानू सैनी पर चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला किया। उसपे 14 बार वार कर उसकी हत्या कर दी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे रानू दुकान पर अकेला था। दुकान मालिक हिमांशु खाना खाने घर चला गया था। तभी
बाइक पर सवार चारों बदमाश अचानक दुकान में घुसे और रानू पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। चीखें गूंजने लगीं, लेकिन बदमाशों ने वार जारी रखे और फिर बाइक पर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल रानू को वाहन में लादकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं।
ये भी देखे: Hisar News: हिसार में होटल मालिक की पीट–पीट कर हत्या, आरोपी फरार