चंडीगढ़, 04 अक्तूबर 2025: चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां के कैंपस में 30 सितंबर से 1 अक्तूबर 2025 तक आयोजित दो-दिवसीय आइकेजीपीटीयू इंटर-कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में संस्थान की टीम्स ने उल्लेखनीय जीत दर्ज की है।
सीजीसी लांडरां की महिला वॉलीबॉल टीम ने ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया है। पुरुष टीम्स ने पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट में विभिन्न संस्थानों की 25 से अधिक टीम्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी एस. सुखपाल सिंह बराड़ (आईपीएस), अर्जुन पुरस्कार एवं महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान द्वारा किया गया।
मैच कड़े मुकाबलों, शानदार प्रदर्शन और सभी टीम्स की सक्रिय भागीदारी से परिपूर्ण रहा। वॉलीबॉल चैंपियंस को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां ने कहा, “ये परिणाम हमारे खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता, अभ्यास और अनुशासन को दर्शाता हैं।

सीजीसी में हम शिक्षा और खेल दोनों को स्टूडेंट्स के विकास का अभिन्न हिस्सा मानते हैं और यह प्रदर्शन हमारे छात्र-खिलाड़ियों की क्षमता को उजागर करता है।“ दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर किया गया।
ये नहीं देखें: सीसीटी-सीजीसी लांडरां के एनसीसी कैडेट ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया