20
गुरुग्राम, 02 अक्तूबर 2025: बिनौला औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े कपड़ा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों से काला धुआं आसानी से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की जद्दोजहद शुरू हो गई।
फायर अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में हजारों मीट्रिक टन कपड़े स्टोर थे, जिसकी वजह से आग ने रफ्तार पकड़ ली। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट को वजह माना जा रहा है। राहत की बात ये है कि अब तक किसी के फंसने या हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।
फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है। जांच अधिकारी घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
ये भी देखे: फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान