पंजाब में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व के लोगो को सभी सरकारी दफ्तरों में लगाना अनिवार्य- हरजोत बैंस

by Manu
हरजोत बैंस

चंडीगढ़, 02 अक्तूबर 2025: पंजाब सरकार ने नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को याद करने के लिए एक खास लोगो जारी किया है। अब इसे हर सरकारी जगह पर प्रमुखता से लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को अपने कार्यालय में इस आधिकारिक लोगो को लगाते हुए कहा कि ये सिर्फ एक चिन्ह नहीं बल्कि बलिदान की भावना का प्रतीक है।

मंत्री बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने देशभर में इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसमें गुरु तेग बहादुर जी के साथ भाई दयाला जी, भाई मतीदास जी और भाई सतीदास जी के शहादत को भी याद किया जाएगा। इसी कड़ी में जारी ये लोगो अगले एक साल तक सभी सरकारी दफ्तरों, आधिकारिक पत्र-पत्रिकाओं और संस्थानों में प्रमुखता से लगाया जाएगा। बैंस ने जोर देकर कहा कि इसकी पवित्रता और मर्यादा का पूरा ख्याल रखा जाए।

शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों को जल्द ही लोगो का HD प्रिंट उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने विभाग प्रमुखों और संस्थान मुखियों को सख्त हिदायत दी कि इसे तुरंत प्रमुख जगह पर लगाएं।

ये भी देखे: पंजाब: हरजोत बैंस ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से नंगल शहर को लेकर की बड़ी मांग

You may also like