35
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव ने भारतीय रुपया को करारा झटका दिया है। मंगलवार को रुपये ने अपना सबसे बुरा दिन देखा और 88.80 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। ये पिछले हफ्ते के 88.7975 के रिकॉर्ड से भी नीचे है। डॉलर की मांग आसमान छू रही है।
अंतरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 88.73 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.69 से 88.80 के बीच रहा। आखिर में 88.79 (अस्थायी) पर बंद हुआ। ये सोमवार के बंद भाव से 4 पैसे नीचे है। इधर, डॉलर इंडेक्स 0.11 फीसदी गिरकर 97.79 पर आ गया। ये गिरावट रुपये के दर्द को थोड़ी राहत दे सकती है। व्यापार तनाव का असर अभी भी भारी पड़ रहा है।
ये भी देखे: भारतीय रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 88.37 प्रति डॉलर तक लुढ़का