हिमाचल मौसम: धर्मशाला में झमाझम बारिश, 4 अक्टूबर से भारी वर्षा का अलर्ट

by Manu
उत्तराखंड बारिश

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार दोपहर धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में अचानक जमकर बारिश हुई है। गर्मी की चुभन से तो लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

किसानों के लिए ये मुसीबत बन गई। धान की फसल की कटाई जोरों पर थी लेकिन बारिश ने सबको भिगो दिया। इधर, शिमला में आज धूप तो खिली हुई है। हल्के बादल मंडरा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 2 अक्टूबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा। लेकिन 4 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की पूरी संभावना है। इसके असर से मैदानी, मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में 4 से 6 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 6 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर बदले, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी

You may also like