नोएडा में रिटायर्ड IAS के घर चोरी, नेपाल से आया नौकर ने साथियों संग लाखों का माल उड़ाया

by Manu
चोरी

नोएडा, 29 सितंबर 2025: नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवदत्त शर्मा के घर रविवार रात को चोरी हो गई है। दो महीने पहले नेपाल से लाए गए घरेलू सहायक प्रकाश बहादुर ने ही अपने साथियों को बुलाकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।

आपको बता दे कि, उस वक्त अधिकारी पत्नी के साथ लखनऊ गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के लॉकर और अलमारी तोड़ डाले। लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात करीब 1 बजे प्रकाश ने अपने साथियों को फोन किया। चोरों ने घर में घुसकर सब कुछ तहस-नहस कर दिया। सोमवार को लौटे अधिकारी को चोरी का पता चला। उन्होंने फौरन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी सहायक और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

ये भी देखे: रामनगर के लोधेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, चांदी के सिक्के उखाड़ ले गया चोर

You may also like