पटना, 27 सितंबर 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को पूरी तरह शांत और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में करीब 350 से 400 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और दूसरे राज्यों की फोर्स की तैनात की जाएंगी, ताकि चुनावी माहौल में कोई खलल न पड़े।
जानकारी के मुताबिक, एक CAPF कंपनी में 70 से 80 जवान होते हैं। कुल मिलाकर हजारों सुरक्षाकर्मी बिहार की धरती पर ड्यूटी संभालेंगे। ये जवान विभिन्न जिलों और संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था को पंगा न लेने देंगे।
चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि बिहार चुनाव की तारीखें अक्टूबर की शुरुआत में ही ऐलान हो सकती हैं। जैसे ही कार्यक्रम फाइनल होगा, केंद्रीय फोर्स की कंपनियों को बिहार रवाना करने का सिलसिला तेज हो जाएगा। अभी से ही इन इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया है, और तैयारी के आदेश जारी हो चुके हैं।
ये भी देखे: बिहार चुनाव से पहले PM मोदी ने 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की दी बड़ी सौगात