औरंगाबाद, 26 सितंबर 2025: बिहार के औरंगाबाद जिले के रिसियाप थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 13 साल के आयुष की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसकी 12 साल की छोटी बहन सलोनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन पास के ही एक गांव में कोचिंग क्लास अटेंड करने जा रहे थे। खुशी-खुशी स्कूल बैग लटकाए चलते हुए वे सड़क पर थे, तभी पीछे से आते हाइवा ने बिना ब्रेक लगाए उन्हें कुचल दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आयुष को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि सलोनी को तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी देखे: Bihar Crime: औरंगाबाद में 16 साल के लड़के की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या