पटना में ऑटो-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा को नया कवच, बारकोड अनिवार्य, स्कैन कर चेक करें डिटेल्स

by Manu
मुंबई में 28,800 टैक्सी-ऑटो चालकों के लाइसेंस निलंबित

पटना, 26 सितंबर 2025: यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पटना कमिश्नरी ने एक स्मार्ट कदम उठाया है। अब जिले के सभी परमिट वाले ऑटो और ई-रिक्शा में बारकोड चिपकाना जरूरी हो गया है। इस बारकोड में वाहन और ड्राइवर की सारी जानकारी होगी, जिसे यात्री मोबाइल से स्कैन करके अपनी सवारी के दौरान सबकुछ वेरिफाई कर सकेंगे। इससे न सिर्फ सवारों को सुकून मिलेगा, बल्कि प्रवर्तन दलों को भी चालक और वाहन की डिटेल्स तुरंत मिल जाएंगी।

अगर कोई ड्राइवर बिना बारकोड के वाहन दौड़ाता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त जुर्माना लगेगा। विभाग इस नई व्यवस्था को और आसान बनाने के लिए नए परमिट के आवेदन को ऑनलाइन शिफ्ट करने जा रहा है। जल्द ही एक डेडिकेटेड पोर्टल लॉन्च होगा, जहां वाहन मालिक अपने जोन के हिसाब से अप्लाई कर सकेंगे।

एक जोन में हर मालिक ज्यादा से ज्यादा तीन रूट्स चुन सकता है, लेकिन परमिट सिर्फ एक ही रूट पर मिलेगा। हालांकि, इमरजेंसी या ईंधन भरने जैसी जरूरत पर कुछ शर्तों के साथ दूसरे रूट पर चलाने की छूट मिलेगी।

ये भी देखे: बिहार चुनाव से पहले PM मोदी ने 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की दी बड़ी सौगात

You may also like