हरियाणा में गुटखा-पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध, अब निर्माण से बिक्री तक सब बंद

by Manu
अहमदाबाद विमान हादसे

चंडीगढ़, 19 सितंबर 2025: हरियाणा सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के खिलाफ एक और कड़ा कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर इन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी। खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होते ही ये सामान बाजार से गायब होने की कवायद शुरू हो गई है।

विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रतिबंध के बाद भी हरियाणा में अगर कोई दुकानदार या विक्रेता इन्हें बेचते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज होगी और भारी जुर्माना लगेगा। ये फैसला लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, क्योंकि तंबाकू और निकोटिन से भरे ये उत्पाद कैंसर, हृदय रोग और मुंह की खतरनाक बीमारियों का सबब बनते हैं। डॉ. कुमार ने कहा, “ये हमारे युवाओं और परिवारों को नशे की लत से बचाने का प्रयास है।”

ये भी देखे: जयसिंहपुर में अरहान क्लिनिक पर छापा, अवैध गर्भपात किट और प्रतिबंधित दवाएं बरामद

You may also like