ICC T20 Bowler Rankings: वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज

by Manu
वरुण चक्रवर्ती

चंडीगढ़, 17 सितंबर 2025: भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार, 17 सितंबर 2025 को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें वरुण ने 3 पायदान की छलांग लगाकर पहली बार नंबर-1 गेंदबाज बनने का कारनामा कर दिखाया। 34 वर्षीय वरुण अब 733 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं, जबकि पहले यह ताज न्यूजीलैंड के जैकब डफी के पास था, जो अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

एशिया कप में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन कमाल का रहा। यूएई के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इन किफायती स्पेल्स ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचाया। वरुण तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं जो t20i रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने यह मुकाम हासिल किया था।

23वें नंबर पर पहुंचे कुलदीप यादव

इसके अलावा, एशिया कप में शानदार गेंदबाजी के बाद कुलदीप यादव ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वे 37वें से सीधे 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप ने यूएई के खिलाफ 4 विकेट झटके थे।

ये भी देखे: ICC Test Rankings: रवींद्र जडेजा बने वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर, मैनचेस्टर में शतक का मिला इनाम

You may also like