बीसीसीआई को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अपोलो टायर्स ने मारी बाजी

by Manu
IND vs UAE

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2025: भारतीय क्रिकेट टीम को खाली पड़ी जर्सी स्पॉन्सरशिप की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है। ड्रीम11 के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने कई बड़ी कंपनियों से आवेदन मांगे थे, और अब अपोलो टायर्स ने इस दौड़ में बाजी मार ली है। यह कंपनी बीसीसीआई को ड्रीम11 से अधिक राशि देगी, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा वित्तीय लाभ साबित होगा।

BCCI ने भारतीय सरकार के बेटिंग ऐप्स पर बैन लगाने और ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025’ लागू होने के बाद ड्रीम11 का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था। अब अपोलो टायर्स के साथ नया समझौता हो गया है। ये पुरुष और महिला दोनों टीमों की जर्सी पर लोगो दिखाएगा।

ये भी देखे: बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए नए एसओपी लागू किए

You may also like