मंडी, 16 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। सदर मंडी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराए के कमरे पर छापेमारी कर 18.3 ग्राम चिट्टा (हैरॉइन) बरामद किया। इस दौरान थुनाग क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर मंडी के अंतर्गत एक किराए के कमरे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 18.3 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सदर मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी देखे: मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 ग्राम चिट्टे के साथ 4 गिरफ्तार