20
कुल्लू, 16 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बजौरा के समीप कलैहली क्षेत्र में एक दुखद घटना ने इलाके को सदमे में डाल दिया है। नेपाली मूल की 15 वर्षीय लड़की सपना ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, भुंतर थाना पुलिस को कलैहली में लड़की द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा। मृतका की पहचान सपना (15 वर्ष), पुत्री दीपक, निवासी झाझरकोट तेलगम, नेपाल के रूप में हुई। सपना के माता-पिता ने घटना पर कोई संदेह जताया नहीं है, लेकिन पुलिस आत्महत्या के पीछे छिपे कारणों की गहन जांच कर रही है।
ये भी देखे: Himachal News: शाहपुर में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या