दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप

by Manu
delhi high court

दिल्ली, 12 सितंबर 2025: दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट को मिले ईमेल में दावा किया गया था कि जज चैंबर में तीन बम प्लांट किए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली कर लिया जाए, वरना धमाका हो जाएगा। इसी तरह बॉम्बे हाईकोर्ट को भी समान धमकी मिली, जिसके बाद दोनों जगहों पर तुरंत इवैक्यूएशन किया गया। हालांकि, पुलिस और बम निरोधक दलों की गहन जांच के बाद किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।

दिल्ली हाईकोर्ट की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10:41 बजे यह धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में लिखा था कि “दोपहर की नमाज के बाद जज चैंबर में धमाका होगा”। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को खाली कराया गया, जज, वकील, स्टाफ और विजिटर्स को बाहर निकाला गया। बम डिटेक्शन यूनिट, स्निफर डॉग्स और एंटी-सैबोटाज टीमों ने पूरे परिसर की तलाशी ली। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।

इसी बीच, दोपहर में बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम धमकी का ईमेल मिला, जो फोर्ट क्षेत्र में स्थित है। बॉम्बे बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया ने सदस्यों को परिसर खाली करने की अपील की।

ये भी देखे: Patna News: पटना सिविल कोर्ट को बम धमकी के बाद परिसर खाली, जांच जारी

You may also like