पीएम मोदी कल मणिपुर का दौरा करेंगे, 8500 करोड़ की योजनाओं की नींव रखेंगे

by Manu
PM मोदी

मणिपुर, 12 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करेंगे। राज्य में 2023 से जारी जातीय हिंसा के बाद उनका पहला दौरा होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव पूनीत कुमार गोयल ने इम्फाल में बताया कि यह यात्रा राज्य में शांति, सामान्यता और विकास की नई राह खोलेगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्ष लगातार पीएम पर मणिपुर न जाने के लिए आलोचना कर रहा था। कुकी और मैतेई समुदायों के बीच मई 2023 में भड़की हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का देंगे सौगात

पीएम मोदी पहले मिजोरम जाएंगे, जहां वे बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मणिपुर पहुंचकर वे कुकी बहुल क्षेत्र चुराचंदपुर के पीस ग्राउंड पर 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यहां वे एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। फिर मैतेई बहुल इम्फाल में वे 1,200 करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसमें नया पुलिस मुख्यालय और सचिवालय भवन शामिल हैं। कुल मिलाकर, पीएम मोदी 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ या नींव रखेंगे।

ये भी देखे: PM मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, एक्स पर साझा की जानकारी

You may also like