20
चंडीगढ़, 12 सितंबर 2025: राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब एक भव्य समारोह में सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। यह समारोह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया, और धनखड़ भी इस अवसर पर पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई प्रमुख मंत्री और नेता मौजूद रहे। विपक्ष की ओर से कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शिरकत की।वो कांग्रेस की ओर से एकमात्र प्रतिनिधि थे।
ये भी देखे: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया