बठिंडा, 12 सितंबर 2025: पंजाब के बठिंडा जिले के जिदा गांव में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। गांव में 19 वर्षीय लॉ छात्र गुरप्रीत सिंह के घर में दो बार जोरदार धमाके हुए है। जिसमें वह और उनके पिता जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत ने ऑनलाइन ऑर्डर किया गया कुछ सामान मंगवाया था और उसके साथ प्रयोग कर रहा था, तभी पहला धमाका हुआ। इस हादसे में गुरप्रीत की बाजुएं बुरी तरह झुलस गईं और उसे तुरंत बठिंडा के हेलियस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद, जब उनके पिता जगतार सिंह उसी सामान को इकट्ठा कर रहे थे तभी दूसरा धमाका हो गया। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। सेना की मदद भी मांगी गई है। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि धमाकों में आरडीएक्स या पिक्रिक एसिड जैसी विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल हुआ हो सकता है।
ये भी देखे: पंजाब: अवैध शराब के खिलाफ एक्शन जारी, बठिंडा में 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त