92
चंडीगढ़, 11 सितंबर 2025: हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का गुरुवार शाम दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले 18 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनके दोनों फेफड़े खराब होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि गुरुवार शाम 6:15 बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली। भावुक होते हुए बजरंग ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अथक मेहनत की थी और वे परिवार की रीढ़ थे।
बलवान पूनिया का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव झज्जर जिले के खुड्डन में किया जाएगा।
ये भी देखे: कांग्रेस नेता विनेश फोगाट बनी मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म