चंडीगढ़, 11 सितंबर 2025: भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इस दिन रुपये ने इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 88.37 प्रति डॉलर का निचला स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मची उथल-पुथल और अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाए जाने की चिंताओं के बीच रुपये में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त 2025 को रुपया पहली बार 88 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर 88.1950 पर बंद हुआ था, जो उस दिन 0.65% की गिरावट थी। इसके बाद 1 सितंबर को यह 88.33 तक लुढ़का और 5 सितंबर को 88.36 का रिकॉर्ड निचला स्तर देखा गया। 11 सितंबर को रुपये ने 88.095 प्रति डॉलर पर कारोबार शुरू किया और दिन के दौरान 88.37 तक गिर गया।
ये भी देखे: Wipro शेयरधारकों को देगी 5 रुपये डिविडेंड, देखें कब है रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट