राघोपुर, 10 सितंबर 2025: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री बांटी।
तेज प्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे मोटरबोट पर गेहूं का आटा, चूड़ा, बिस्कुट, कपड़े और दवाएं बांटते नजर आए। उन्होंने अपने साथ डॉक्टरों की एक टीम भी ले गए, जिन्होंने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इसके अलावा, उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए पांच अतिरिक्त नावें भी तैनात करवाईं।
तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा कि राघोपुर विधानसभा के विदुपुर ब्लॉक की कई पंचायतें और गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-नीतीश सरकार और स्थानीय सांसद व विधायक की ओर से कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी परेशानियों के बारे में बताया, तो वे खुद मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री व मेडिकल सहायता प्रदान की।
ये भी देखे: अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, 7 घंटे साथ रहे; बोले- ‘हमारा रिश्ता..’