बिलासपुर में पशु तस्करी का पर्दाफाश, यूपी नंबर ट्रक से 24 भैंसें बरामद, तस्कर फरार

by Manu
MP पुलिस

बिलासपुर, 10 सितंबर 2025: बिलासपुर जिले में दूसरे राज्यों से भैंसों की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह खुलासा बीती शाम रेलवे टनल के पास हुआ जहां पुलिस ने एक यूपी नंबर के ट्रक से भैंसें उतारते हुए कुछ लोगों को पकड़ने की कोशिश की। शिकायतकर्ता 34 साल के सूर्या चंदेल, जो बैरी दड़ोला के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ गाड़ी से जबली से मंडी भराड़ी जा रहे थे।

रास्ते में रेलवे टनल के पास उन्होंने एक ट्रक (नंबर UP 11BT-9570) खड़ा देखा, जिसमें से तीन लोग भैंसें और उनके बच्चे उतार रहे थे। जैसे ही वे ट्रक के करीब पहुंचे, तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। जांच में ट्रक से कुल 24 छोटी-बड़ी भैंसें मिलीं। बिलासपुर के एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी देखे: हिमाचल पुलिस का सख्त एक्शन, नशा तस्करी में शामिल कांस्टेबल हुआ बर्खास्त

You may also like