हिमाचल पुलिस का सख्त एक्शन, नशा तस्करी में शामिल कांस्टेबल हुआ बर्खास्त

by Manu
पुलिसकर्मी सस्पेंड

धर्मपुर, 10 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को सख्ती से लागू करते हुए एक बड़े कदम में अपने ही एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया। यह कांस्टेबल नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया था, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

मामला 16 मई से शुरू हुआ। धर्मपुर पुलिस ने 31 साल के हरीश शर्मा को 11.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। इस नेटवर्क की कड़ियां एक पुलिस कांस्टेबल ललित कंवर से जुड़ी हुई निकलीं। सबूतों से साफ हुआ कि कंवर ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए ड्रग सप्लायर को पैसे ट्रांसफर किए थे। यह डिजिटल ट्रांजेक्शन ही उसकी गिरफ्तारी की वजह बना और नशे की तस्करी में उसकी भूमिका को बेनकाब कर दिया।

ये भी देखे: यूपी में लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सात चिकित्सकों को बर्खास्त करने के दिए निर्देश

You may also like