अबू धाबी , 09 सितंबर 2025: AFG vs HKG Match Preview: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज, 9 सितंबर 2025 से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच अबू धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं, जबकि हांगकांग की कमान यासिम मुर्तजा के हाथों में है।
AFG vs HKG मैच का समय और स्थान
अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच यह मैच आज रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। यह मुकाबला अबू धाबी के प्रतिष्ठित शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
कहां देखें लाइव प्रसारण?
फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा, लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां दर्शक मुफ्त में इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
एशिया कप 2025 के इस पहले मैच (AFG vs HKG) के साथ क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं, और फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
ये भी देखे: एशिया कप 2025: श्रीलंका ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, चरिथ असलंका करेंगे कप्तानी