बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जसबीर जस्सी, झबकरा गांव में बांटी राहत सामग्री

by Manu
जसबीर जस्सी

गुरदासपुर, 08 सितंबर 2025: पंजाब के गुरदासपुर जिले में हाल ही में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिसने कई परिवारों को बेघर कर दिया और उनकी आजीविका को नुकसान पहुंचाया। इस संकट की घड़ी में हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहा है। इसी कड़ी में मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने सोमवार, 8 सितंबर 2025 को दीनानगर के झबकरा गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

जसबीर जस्सी ने न केवल जरूरी सामान जैसे खाद्य पदार्थ, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं बांटीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों के लिए एक मेडिकल कैंप भी आयोजित किया। इस कैंप में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की मेडिकल टीमें शामिल हुईं, जिन्होंने प्रभावित लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाइयां प्रदान कीं।

ये भी देखे: पंजाब में पीएम मोदी 9 सितंबर को कर सकते हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत पैकेज की उम्मीद

You may also like