20
पंचकूला, 08 सितंबर 2025: पंचकूला के सेक्टर-3 से होकर बहने वाली घग्गर नदी में सोमवार को एक दुखद हादसा सामने आया। खडग मंगोली निवासी 14 वर्षीय करन नदी किनारे था, तभी अचानक मिट्टी धंसने से वह नदी में गिर गया और डूबने से उसकी जान चली गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद करन को बचाया नहीं जा सका। देर रात तक चले अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया और उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
ये भी देखे: खनौरी सैफन पर घग्गर नदी खतरे के निशान से दो फीट ऊपर, आसपास के गांवों में हाई अलर्ट