चंडीगढ़, 06 सितंबर 2025: पंजाब में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने स्थिति को अत्यंत गंभीर बना दिया है। इस वजह से राज्य सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में 7 सितंबर 2025 तक छुट्टियों की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, स्कूल 8 सितंबर को खुलने वाले हैं, लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान और तबाही जैसे हालात को देखते हुए छुट्टियों को और बढ़ाया जा सकता है।
बाढ़ प्रभावित स्कूलों में पानी भरा हुआ है, और जहां पानी उतर गया है, वहां कीचड़ जमा है, जिससे पढ़ाई शुरू करना मुश्किल है। चर्चा है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूलों की छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। भाखड़ा डैम और अन्य डैमों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, और पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 14 फीट ऊपर पहुंच गया है। इससे कई क्षेत्रों में दोबारा बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
ये भी देखे: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती