पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए IPS अधिकारियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक दिन का वेतन CM राहत फंड में करेंगे दान

by Manu
पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 02 सितंबर 2025: पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच राज्य के आईपीएस अधिकारी राहत कार्यों में सहयोग के लिए आगे आए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार, 2 सितंबर को बताया कि सभी आईपीएस अधिकारी मुख्यमंत्री राहत फंड (CM Relief Fund) में अपने एक दिन का वेतन दान करेंगे।

डीजीपी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब पुलिस समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अधिकारी न केवल जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में सक्रिय हैं, बल्कि आर्थिक सहयोग के जरिए भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ये भी देखे: पंजाब बाढ़ संकट पर पीएम मोदी ने सीएम मान से की बात, हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

You may also like