कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली कंबोडिया से भारत लाया गया, सात लाख का था इनाम

by Manu
मैनपाल बादली

चंडीगढ़, 03 सितंबर 2025: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया से डिपोर्ट कराकर बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। मैनपाल झज्जर जिले के बादली गांव का निवासी है. उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे करीब 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था। मैनपाल पर हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती और संगठित अपराध जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

मैनपाल बादली ने 2000 में अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह धीरे-धीरे हरियाणा के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में शुमार हो गया। 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से रिहा होने के बाद वह विदेश भाग गया और कंबोडिया से अपने गैंग को संचालित कर रहा था।

हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने इंटरपोल के सहयोग से गुप्त ऑपरेशन चलाकर उसे कंबोडिया में पकड़ा। भारत प्रत्यर्पित करने के बाद उससे पूछताछ शुरू हो गई है, जिसमें उसके गैंग के नेटवर्क और अन्य अपराधियों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी देखे: CBI को बड़ी कामयाबी, नकली करेंसी मामले में UAE से भारत लाया गया मोइदीनब्बा

You may also like