बिहार के नए मुख्य सचिव बने प्रत्यय अमृत, अमृतलाल मीणा को दी गई भावभीनी विदाई

by Manu
प्रत्यय अमृत

पटना, 01 सितंबर 2025: बिहार में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत ने 1 सितंबर 2025 को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा को भावभीनी विदाई दी गई। दोनों अधिकारियों के परिवारों के साथ-साथ बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रत्यय अमृत ने इससे पहले विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं। उनकी नियुक्ति को बिहार के प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्यय अमृत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई।

वहीं, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमृतलाल मीणा 31 अगस्त 2025 को अपनी नियत आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान को समारोह में सराहा गया। विदाई समारोह में बिहार सरकार के अधिकारियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी देखे: Bihar News: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. एस सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त

You may also like