Haryana Crime: गुरुग्राम में शराब कारोबारी सुरेश पर दोस्त ने चलाईं गोलियां

by Manu
फतेहपुर फायरिंग

गुरुग्राम, 27 अगस्त 2025: Haryana Crime News: गुरुग्राम के सेक्टर-70 स्थित केएलजे सोसाइटी के सामने सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में शराब कारोबारी सुरेश पर उसके दोस्त विनोद कौशिक ने तीन गोलियां चलाकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को तुरंत फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। डीएलएफ क्राइम ब्रांच भी इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-10, फरीदाबाद निवासी सुरेश के फरीदाबाद में कई शराब ठेके हैं। चार दिन पहले वह अपने दोस्त सोनू, सोनू की पत्नी, और जुन्हैड़ा निवासी विनोद कौशिक की पत्नी मेघा के साथ मनाली घूमने गया था। बताया जा रहा है कि मेघा का सुरेश के साथ अक्सर घूमना विनोद को नागवार गुजरता था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

सोमवार देर रात करीब 2 बजे, जब सुरेश अपने दोस्तों को केएलजे सोसाइटी में छोड़ने आया, तभी विनोद अपने दो साथियों के साथ कार में पहुंचा और सुरेश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं, जो उसकी छाती में लगीं। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर जमा हुए लोगों और डायल 112 की टीम ने तुरंत सुरेश को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी देखे: Haryana Crime: करनाल में नाबालिग के अपहरण मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

You may also like