चेन्नई, 26 अगस्त 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज चेन्नई पहुंचे, जहां उन्होंने सरकारी स्कूलों में शुरू की गई ‘सीएम ब्रेकफास्ट स्कीम’ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ नाश्ता किया और इस योजना की तारीफ की। अपने संबोधन में CM मान ने ऐलान किया कि वह पंजाब में भी इस तरह की योजना शुरू करने के लिए अपनी कैबिनेट से चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा, “पंजाबी पूरे देश का पेट भरते हैं, और पंजाब में साउथ इंडियन खाना भी खूब पसंद किया जाता है। पंजाबी भोजन जैसे परांठा, मक्खन और लस्सी थोड़ा भारी होता है, लेकिन साउथ इंडियन खाना बच्चों के लिए हल्का और फायदेमंद है।” CM ने आगे बताया कि कई गरीब माताएं, जो काम पर जाती हैं, बच्चों के लिए खाने का इंतजाम न होने के कारण उन्हें स्कूल नहीं भेज पातीं। इस योजना से उनकी यह चिंता खत्म हो जाएगी, क्योंकि बच्चों को स्कूल में ही पौष्टिक नाश्ता मिलेगा।
मान ने इस पहल को बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए तमिलनाडु सरकार की सराहना की और इसे पंजाब में लागू करने की संभावनाओं पर जोर दिया।
ये भी देखे: पंजाब सीएम भगवंत मान की बड़ी घोषणाएँ: नशे के खिलाफ जंग में पुलिस को मिलेगा इनाम और प्रोत्साहन