पंजाब में बाढ़ का प्रकोप जारी, सरकार ने हेल्पलाइन जारी की, मंत्रियों को सौंपे जिम्मे

by Manu
हरियाणा बाढ़ नियंत्रण

चंडीगढ़, 25 अगस्त 2025: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जिला प्रशासन और राहत टीमों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कुछ मंत्रियों को मैदान में उतार दिया गया है, ताकि बाढ़ग्रस्त इलाकों की स्थिति पर सीधी नजर रखी जा सके। साथ ही, प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू कर दिया गया है।

बाढ़ प्रभावित लोग किसी भी समय 0181-2240064 पर संपर्क कर सहायता मांग सकते हैं। जालंधर में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका इंचार्ज मंत्री अमन अरोड़ा को बनाया गया है। वहीं, दीपक बाली (सलाहकार, पंजाब) को स्थिति की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखेंगे, जबकि बरिंदर कुमार गोयल पूरे पंजाब में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे।

ये भी देखे: पंजाब में बाढ़ संकट: भगवंत मान सरकार का एक्शन प्लान, मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारियां

You may also like