गुरदासपुर, 23 अगस्त 2025: पंजाब में पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुफिया सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई। इस कार्रवाई के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी दिनानगर रजिंदर सिंह मिन्हास ने विस्तार से बताया।
उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय निवासी सुनील कुमार, जो तालाबपुर पंडोरी के रहने वाले हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके इलाके में ठेकेदार कमलदीप सिंह (पुत्र मोहन सिंह, निवासी संतनगर, थाना सिटी गुरदासपुर) नकली भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल कर रहा है। इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना दौरागला की पुलिस टीम ने आरोपी कमलदीप सिंह को दबोच लिया और उसके पास से 7 नकली 500 रुपये के नोट (करीब 3,500 रुपये कीमत) बरामद किए।
कड़ी पूछताछ के दौरान उसके पीछे के नेटवर्क का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी निर्मल सिंह (पुत्र दियाल सिंह, निवासी बसंतकोट, थाना कोटली सूरत मल्लियां) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 400 नकली 500 रुपये के नोट (करीब 2 लाख रुपये मूल्य) जब्त किए गए।
ये भी देखे: CBI को बड़ी कामयाबी, नकली करेंसी मामले में UAE से भारत लाया गया मोइदीनब्बा