मुंबई, 22 अगस्त 2025: एयर इंडिया की फ्लाइट AI645 शुक्रवार को सुबह 9:25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी. परिचालन संबंधी समस्या के कारण टेक-ऑफ के दौरान वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए टेक-ऑफ रद्द कर विमान को सुरक्षित रूप से वापस बे में लाया।
प्रवक्ता ने कहा, “फ्लाइट AI645 में परिचालन संबंधी दिक्कत के कारण कॉकपिट क्रू ने उड़ान रोकने का फैसला किया। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” हादसे से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनके लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई। मुंबई में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए तुरंत सहायता प्रदान की। एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित देरी के लिए यात्रियों से माफी मांगी है।
ये भी देखे: जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग