नारनौंद, 22 अगस्त 2025: हरियाणा के नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में हांसी पुलिस ने पलवल जिले के मंडकोल गांव निवासी उत्तम उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी मोहित दुर्गा मांदकौल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जस्सी पेटवाड़ ने 14 अगस्त को नारनौंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को पलवल के मांदकोल गांव निवासी मोहित दुर्गा ने फेसबुक पर धमकी भरा संदेश भेजा। मोहित ने लिखा, “तुम आजकल दिग्विजय चौटाला के खिलाफ अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हो, जो अच्छी बात नहीं है। अगर अभी टिप्पणी की, तो जान से मार दिया जाएगा।” विधायक ने दावा किया कि मोहित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का जिला अध्यक्ष है और उसके खिलाफ पहले से हत्या सहित कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तम उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी देखें: इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच