सीमा पर पकड़े गए कबूतर के साथ मिली धमकी भरी चिट्ठी, रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश

by Manu
कबूतर

जम्मू, 21 अगस्त 2025: जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के आरएस पुरा इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सुरक्षा बलों ने 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे कटमरिया क्षेत्र में एक कबूतर पकड़ा, जिसके पंजों में धमकी भरी चिट्ठी बंधी थी। इस चिट्ठी में जम्मू रेलवे स्टेशन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

चिट्ठी में उर्दू और अंग्रेजी में लिखे संदेश में “कश्मीर फ्रीडम” और “टाइम हैज कम” जैसे शब्द शामिल थे। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और अन्य एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, संभवतः यह कबूतर पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था। पहले भी पाकिस्तान की ओर से गुब्बारे, झंडे और कबूतरों के जरिए संदेश भेजे गए हैं, लेकिन इतनी गंभीर धमकी वाला संदेश पहली बार सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे भारत-विरोधी साजिश का हिस्सा मान रही हैं और इसे गंभीरता से लेते हुए हर संभावित खतरे से निपटने की तैयारी कर रही हैं।

ये भी देखे: रूस-भारत तेल सौदे पर अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारत का कड़ा रुख, रूस देगा 5% छूट

You may also like