अमृतसर, 19 अगस्त 2025: अमृतसर के खानकोट वार्ड नंबर-35 में दूषित पानी पीने से डायरिया फैलने के कारण दो लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की घटना ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) साक्षी साहनी ने सोमवारmप्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
डीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम वन गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, स्वास्थ्य विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें तैनात की हैं। क्षेत्र के गुरुद्वारे में स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं, जो घर-घर जाकर मरीजों का इलाज कर रही हैं। दूषित पानी की सप्लाई को तुरंत रोक दिया गया है, और साफ पानी के टैंकर इलाके में उपलब्ध कराए गए हैं ताकि लोगों को पीने के पानी की कमी न हो।
डीसी साक्षी साहनी ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरिंदर सिंह को इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पानी की पाइपलाइनों में सीवरेज का पानी कैसे मिला और क्या अवैध जल कनेक्शनों का उपयोग किया गया था। इसके साथ ही, अतिरिक्त आयुक्त को इलाके में कैंप लगाकर साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी देखे: Patiala News: पटियाला में डायरिया के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंची, 4 लोगों की मौत