लखनऊ के KGN ढाबे पर भगवा वस्त्र में चिकन खाने पर युवक की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

by Manu
नालंदा पुलिस

लखनऊ, 19 अगस्त 2025: लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में 17 अगस्त 2025 को KGN ढाबे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवक, जिसने भगवा रंग के कपड़े पहने थे और चिकन खा रहा था, तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। जब युवक ने उनकी बात नहीं मानी, तो दो व्यक्तियों, सुभाष कनौजिया और दिनेश, ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई।

पूरी घटना ढाबे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ढाबा संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोसाईगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों, सुभाष कनौजिया और दिनेश, को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखे: UP NEWS: लखनऊ में आनंदविहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, यात्री सहमे

You may also like