पंजाब के तरनतारन में उपचुनाव की सरगर्मी: भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार

by Manu
BJP लुधियाना

तरनतारन, 14 अगस्त 2025: पंजाब के तरनतारन जिले में उपचुनाव का माहौल गर्माने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हरजीत सिंह संधू को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद हो रहा है, जिनका लंबी बीमारी के बाद कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनके निधन से खाली हुई इस सीट पर अब सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं।

भाजपा ने इस मौके पर हरजीत सिंह संधू पर भरोसा जताया है और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। तरनतारन सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, और सभी दलों की नजर इस सीट पर टिकी है। अब देखना होगा कि इस उपचुनाव में जनता किसे अपना विधायक चुनती है।

ये भी देखे: लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

You may also like