100
चंडीगढ़, 13 अगस्त 2025: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक बड़े और जटिल नशा-हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और सात अवैध हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशा और हथियार तस्करों के लिए करारा झटका है। इस नेटवर्क के खात्मे से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर काफी हद तक रोक लगी है और अवैध हथियारों के प्रसार को भी नियंत्रित किया गया है।
ये भी देखे: जालंधर पुलिस ने 5 kg हेरोइन और अवैध हथियारों को किया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार