जम्मू , 30 जुलाई 2025: जम्मू-कश्मीर में 30 जुलाई 2025 को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते बालटाल और नुनवान/चंदनवारी मार्गों पर यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। यह फैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
अमरनाथ यात्रा 2025 में अब तक 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जम्मू-कश्मीर ने भी इस स्थगन की पुष्टि की है। भारी बारिश के कारण मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और यात्रियों को अगले अपडेट का इंतजार करने की सलाह दी गई है।
ये भी देखे: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने जम्मू से पहला जत्था किया रवाना