UP NEWS: सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक ग‍िरफ्तार

by Manu
योगी

लखीमपुर, 28 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अछनिया गांव में रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर भड़काऊ पोस्ट डालकर हंगामा मचा दिया। उसने “पाकिस्तान जिंदाबाद, मोदी मुर्दाबाद” लिखने के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी।

सोमवार को इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क उठा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमगांव थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तैयब खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तैयब खान गांव के पूर्व प्रधान का भतीजा है और एक सपा नेता की बस पर परिचालक के तौर पर काम करता है। इस धमकी ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस में खलबली मचा दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी देखे: सीएम योगी के खिलाफ प्रयोग किया अपशब्द, वीड‍ियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

You may also like